Friday 16th of October 2026 05:03:18 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|

मकर राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022) -इस सप्ताह खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर से सप्ताह का पूर्वार्ध, आपके लिए थोड़ा अधिक कमजोर सिद्ध होगा। जिससे आपके भीतर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी, उन्हें यह समय कई चुनौतियां देने वाला है। व्यापारी मामलों को लेकर भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सेहत में शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। तनाव की वजह से क्रोध बढ़ सकता है इसलिए कोशिश करें कि परिस्थितियां कैसी भी हो, मन खराब न हों।

घर-परिवार में किसी बड़े-बुजुर्ग, खासतौर से आपके माता-पिता को स्वास्थ्य कष्ट होने की आशंका रहेगी। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर, कहासुनी या मतभेद हो सकती है।