Friday 17th of July 2026 03:05:41 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|

कन्या राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022 ) -इस सप्ताह आपके भीतर का भय इस समय खत्म हो सकता है। जिस भी बात को लेकर आपके भीतर एक अननोन फियर परेशान कर रहा था, उसका समाधान इस सप्ताह निकलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस में अपने काम को समय दें और मन लगाकर उसे पूर्ण करें।

भविष्य उज्जवल है। व्यापारिक पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। जिसके चलते व्यापार के कार्यों की गति धीमी हो सकती है। सेहत में छोटी-छोटी बीमारियां बार-बार होने से तनाव बढ़ सकता है। इसलिए परामर्श यह है कि डॉक्टर को दिखाएं और सटीक इलाज करें। किसी विवाह संबंधित मामलों को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। परिवार और सगे-संबंधियों सभी को साथ लेकर चलें। जिससे आस-पास का वातावरण प्रफुल्लता भरा रहेगा।