Friday 16th of October 2026 05:03:29 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|

कर्क राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022  ) –  इस सप्ताह अनैतिक कार्यों में रूचि न लें, क्योंकि ऐसे कार्यो में अधिक रुचि भविष्य में छवि पर डेंट का काम करेगी। करियर से संबंधित यात्राएं अधिक हो सकती हैं। परंतु यदि बहुत जरूरी हो तो ही घर से दूर जाएं. महामारी से बचकर रहने में ही अभी भलाई है। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट की डील हो सकती है। हेल्थ में स्किन एलर्जी को लेकर सजगता बरतें, समस्या बढ़ने पर तुरंत  उपचार करें अन्यथा समस्या बड़ी हो सकती है।

जीवनसाथी का साथ मिलने से काम को करने में आसानी होगी। अगर मौका मिले तो किसी जरूरतमंद  को कुछ अन्न वस्त्र खरीद कर दें। संतान के साथ थोड़ा समय बिताएं, आप दोनों को अच्छा लगेगा |