Friday 16th of October 2026 05:03:30 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|

मेष राशि ( 31 जनवरी 2022 से 6 फरवरी 2022 )- इस सप्ताह मन में आध्यात्मिक चेतना का प्रस्फुटन होगा, जिससे धार्मिक कार्यो और किताबों को पढ़ने में मन लगेगा।  ऑफिस में पदोन्नति के लिए अच्छा समय चल रहा है। अच्छे काम की तारीफ ऑफिस स्टाफ में होगी और बॉस भी प्रसन्न रहेंगे जिससे आय में वृद्धि की सम्भावनाएं भी दिख रहीं हैं।

व्यापारिय़ों को यह सप्ताह अच्छी प्रगति दिलाने वाला है, व्यवसाय अच्छी गति पकड़ेगा। सेहत में अधिक फास्ट फूड के सेवन से वजन में बढ़ोतरी हो रही है जिसके लिए आपको अब सतर्क हो जाना चाहिए। वजन घटाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें।  घर हो या बाहर आपकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है, जिससे लोगों आपको पसंद करने लगेंगे।