Thursday 6th of August 2026 10:51:09 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Mar 2020 9:38 PM |   3191 views

बौद्धकला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा आज से बौद्ध कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया |प्रदर्शनी 31 मार्च तक जनसामान्य के अवलोकनार्थ प्रत्येक कार्य दिवस में देखी जा सकती है |प्रदर्शनी में बौद्ध कला के आयामों यथा स्थापत्य , मूर्ति कला व चित्रकला आदि को छाया चित्रों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया है |प्रदर्शनी में अन्य देशो की बौद्ध कला के नमूनों को भी दर्शाया गया है |स्थापत्य कला के अंतर्गत कुशीनगर, सारनाथ अजन्ता तथा बोधगया में अवस्थित स्थापत्य संरचनाओं के छायाचित्र ,मूर्ति कला में गांधार ,मथुरा ,अमरावती व सारनाथ शैली की प्रतिमाओं के छायाचित्र तथा चित्र कला के अंतर्गत अजन्ता के छायाचित्र प्रदर्शित किये गये  हैं | 

बौद्ध मूर्ति कला में बुद्ध व बोधिसत्वो आदि की मूर्तियों का निर्माण कुषाण काल में महायान सम्प्रदाय के अस्तित्व में आने के बाद आरम्भ हुआ था| इससे पूर्व बुद्ध व उनसे जुडी घटनाओं का अंकन विविध प्रतीकों यथा पदचिन्ह ,पीपल के वृक्ष ,स्तूप तथा सिंह आदि के माध्यम से किया जाता था |प्रदर्शनी के अवलोकन से दर्शकों को बौद्ध कला के विकास व उसके विविध आयामों की जानकारी मिल सकेगी |इस अवसर पर धनंजय राय , तेज प्रताप शुक्ला , गोविन्द , आशीष ,अंकित , मीरचंद आदि लोग उपस्थित थे |   

Facebook Comments