कृषि विज्ञान केन्द्र,कुशीनगर ने जीता प्रथम पुरस्कार
कुशीनगर-3 दिन कृषि 3 दिवसीय श्री अन्न कृषि मेला में कृषि विज्ञान केंद्र कुशीनगर के वैज्ञानिक और विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वार कृषि नवतकनीको का प्रदर्शन स्टाल द्वार किया गया, जिसमें ब्रिमाटो टेक्नोलॉजी,फसल अवशेष प्रबंधन के लिए ऑयस्टर मशरूम की खेती किसानों के आकर्षण रहे। इसी के साथ किसानों को काशी की सब्जी और काशी जैव उर्वरकों का संरक्षण किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र,कुशीनगर के प्रमुख डाॅ. नवीन कुमार सिंह ने किसानों को कृषि की समसामयिक जानकारी दी और कृषि विज्ञान केंद्र की सेवा से अवगत कराया।
एसएमएस रिद्धि वर्मा ने किसानों को श्री अन्न के स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया और बाजरा की रेसिपी विकसित करके बाजरा का सेवन बढ़ाने के लिए कहा।इसी के साथ किसानों को फसल पराली प्रबंधन द्वारा मशरूम उगाने की तकनीक बता किसानो को अतिरिक्त आय बनाने की बात कही।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि विभाग,कुशीनगर द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर सिंह , बीज विकास निगम के अध्यक्ष का स्वागत उप कृषि निदेशक, कुशीनगर डॉ. अतींद्र सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि रामेश्वर सिंह किसानो को प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिको और कृषि विभाग का मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ने को कहा जैसे किसानो को प्राकृतिक खेती में मदद मिले। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान और कृषि विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रगतिशील किसान पारसनाथ सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेती के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, कुशीनगर के वैज्ञानिकों से सलाह जरूर ले और जिला सरकार की सेवा का लाभ ले।
