मऊ स्टेशन पर रेलकर्मियों की तत्परता से बेहोश महिला यात्री को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
वाराणसी- मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन में, वाराणसी मंडल प्रशासन रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। आज 23 नवम्बर 2026 को मऊ रेलवे स्टेशन पर घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आई 18 वर्षीय महिला यात्री स्टेशन परिसर में अचानक बेहोश होने लगीं। इसकी जानकारी मिलते ही मऊ स्टेशन पर कार्यरत विद्युतकर्मी ने तत्काल संबंधित रेलकर्मियों को सूचित किया।सूचना प्राप्त होते ही मुख्य टिकट निरीक्षक/ मऊ राजाराम यादव ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे चिकित्सक डॉ. पुनीत राव एवं उनकी टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने महिला यात्री को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।
इसके उपरांत, बेहतर उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही, मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। वाणिज्यिक एवं चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के फलस्वरूप महिला यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध होने पर यात्रियों एवं परिजनों ने रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई।
Facebook Comments
