Thursday 15th of October 2026 08:37:41 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Oct 2026 6:32 PM |   12 views

कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, देवरिया में महिला किसान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

भाटपाररानी -कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना, देवरिया के सभागार में आज  महिला किसान दिवस पर केंद्र तथा जिला कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया |

इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मान्धाता सिंह ने महिला किसानों की कृषि उत्पादन, बीज संरक्षण, सब्जी उत्पादन, पशुपालन एवं परिवार की पोषण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत तकनीकों तथा प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उप कृषि निदेशक श्री सुभाष मौर्य ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा कृषि में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला कृषि अधिकारी  उदय शंकर सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं, गुणवत्तायुक्त बीजों एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीवीओ) डॉ. सुशील कुमार ने पशुपालन, पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संतुलित पशु आहार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी।

महिला किसान प्रतिनिधि प्रीति पांडेय ने अपने विचार साझा करते हुए कृषि एवं ग्रामीण विकास में महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम को केंद्र के गृह विज्ञान विशेषज्ञ जय कुमार तथा पशु जैव प्रोद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम में कुल 105 किसान एवं महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।

Facebook Comments