Thursday 8th of October 2026 04:41:54 AM

Breaking News
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के अगले प्रमुख |
  • पद्मश्री संत रमेश बाबा ब्रह्मलीन ,बरसाना के मान मंदिर में ली अंतिम सांस |
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2026 7:51 PM |   34 views

सीडीओ ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा

देवरिया- जिलाधिकारी मधुसूदन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, गन्ना सहित कृषि विभाग से जुड़े विभागों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि एवं संबंधित सभी विभागों को अपनी कार्ययोजनाओं व संचालित योजनाओं की गतिविधियों को प्रमुखता के साथ संचालित करते हुए किसानों तक उसे पहुंचाने और कृषकों की आय बढ़ाने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
 
मुख्य विकास अधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषकों से जुड़ी योजनाएं, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, खाद-बीज की उपलब्धता सहित संचालित सभी योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए। मत्स्य विभाग के अधिकारियों को भी संचालित योजनाओं को मत्स्य पालकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
 
जिला उद्यान अधिकारी को उद्यान विभाग की संचालित योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित कराए जाने सहित जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व सहकारिता विभाग को भी अपने विभाग की योजनाओं को कृषकों तक पहुंचाने और उन्हें पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिला गन्ना अधिकारी को अवशेष गन्ना भुगतान भी सुनिश्चित कराए जाने को कहा गया।
 
आयोजित इस बैठक में उपनिदेशक कृषि सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments