Sunday 4th of October 2026 04:35:34 AM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Oct 2026 8:02 PM |   24 views

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

सलेमपुर -राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के पावन अवसर पर महाविद्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

झंडारोहण के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार के द्वारा किया गया | इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर ‘रघुपति राघव राजा राम ” रामधुन का गायन किया गया। साथ ही गीता पाठ का आयोजन किया गया। सभी छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा की पुजारी थे। सत्याग्रह उनके प्रमुख आंदोलन था । अहिंसा और सत्य के द्वारा हम अपने देश को महान बना सकते हैं। शास्त्री जी का योगदान भी इस देश के लिए कम नहीं है ‘जय जवान जय किसान‘ के द्वारा उन्होंने देश के किसानों और युवाओं को जागरूक किया ।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि गांधी जी बिना हिंसा किए अहिंसा एवं सत्य की मार्ग को अपनाकर देश को आजादी दिलाई।
 
डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है ।
 
डॉ. कमला यादव ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक ही नहीं बल्कि सत्य अहिंसा, शांति, समानता और मानवता के विश्व व्यापी प्रतीक है। इसी प्रकार सभी प्राध्यापको ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये ।
 
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जनार्दन झा ने किया।
Facebook Comments