Friday 28th of August 2026 05:29:44 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jan 2020 6:21 PM |   2723 views

मारग्रेट का नया कविता संग्रह ” डीयरली”

नयी दिल्ली-  बुकर पुरस्कार विजेता मारग्रेट अटवुड का नया कविता संग्रह एक दशक से अधिक समय बाद नवंबर में आएगा जिसमें उन्होंने शरीर और मन के परिवर्तनों पर काव्य रचनाएं लिखी हैं।

‘डीयरली’ शीर्षक से यह काव्य संग्रह पेंग्विन रैंडम हाउस ब्रिटेन के विंटेज डिवीजन के भाग चट्टो एंड विंडस द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। अटवुड ने 50 से अधिक गल्प उपन्यास, कविता संग्रह तथा समालोचनात्मक निबंध लिखे हैं। उन्हें 1960 के दशक में कविता संग्रह ‘डबल परसीफोन’ और ‘द सर्किल गेम’ के लिए पुरस्कृत किया गया था और तब से ही वह कवयित्री के रूप में स्थापित हो गयीं।

Facebook Comments