Wednesday 14th of October 2026 08:40:38 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Aug 2026 7:16 PM |   98 views

बांदा में महंगाई के खिलाफ डीएम को ज्ञापन, सीएम से राहत की मांग

बांदा- सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा।
 
ज्ञापन में कहा गया कि खाद्य सामग्री, चीनी, सब्जी, दाल, तेल, गैस, बिजली, पेट्रोल-डीजल, शिक्षा और चिकित्सा की बढ़ती कीमतों से आम आदमी, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।
 
प्रमुख मांगें-
1. खाद्य वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण और निगरानी
2. जमाखोरी-कालाबाजारी पर कठोर कार्रवाई
3. गरीब-मध्यम वर्ग को राहत
4. गैस-बिजली के दामों में राहत
5. बाजारों में नियमित जांच अभियान
6. किसानों को उपज का उचित मूल्य
7. गरीब व मजदूरों के लिए विशेष राहत योजना
 
इस दौरान महासचिव कुदरत उल्ला, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राजकुमार गुप्ता राजू, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान, वीरेंद्र गुप्ता, सौरभ लक्षकार, साजिद डॉलर, नेतराम वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Facebook Comments