Saturday 28th of February 2026 09:46:22 AM

Breaking News
  • आम आदमी पार्टी के जश्न पर सीबीआई का ब्रेक , अरविन्द केजरीवाल की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी|
  • दिल्ली में शराब हो सकती हैं महंगी |
  • सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रहे सावधान – न्यायपालिका पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ेगा भारी ,हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jan 2020 5:08 PM |   1752 views

प्रसव के बाद कैसे कम करें अपना वजन

माँ बनना बड़ा ही सुखद एहसास होता है |लेकिन उसके बाद जब शरीर हैवी हो जाता है तब बड़ी परेशानी होती है |डिलीवरी के बाद एक माँ अपने स्वास्थ्य के प्रति  ध्यान नही देती है और उसका सारा ध्यान अपने बच्चे और परिवार की ओर चला जाता है |आप चाहे तो आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं |

डिलीवरी के 3 से 6 महीने बाद महिला व्यायाम कर सकती है, लेकिन जब तक वह बच्चे को दूध पिला रही हो तब तक उसे वेट लिफ्टिंग और पुशअप्स नहीं करने चाहिए| उसे किसी भी तरह की डाइटिंग या व्यायाम शुरू करने से पहले डाक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए|

स्तनपान-  बच्चे को दूध पिलाने से वजन आसानी से कम होता है, क्योंकि शरीर में दूध बनने के दौरान कैलोरीज बर्न हो जाती हैं| यही कारण है कि वे महिलाएं जो बच्चे को दूध पिलाती हैं, उनका वजन जल्दी कम होता है|

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना-  अगर आप अपनी पतली कमर फिर से वापस देखना चाहती हैं तो रोजाना कम से कम 3 लिटर पानी पीएं| पानी पीने से शरीर के टौक्सिस बाहर निकल जाते हैं और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बना रहता है|  इस के अलावा पानी पीने से शरीर का अतिरिक्त फैट भी निकल जाता है|

गुनगुने पानी में नीबू का रस और शहद मिला कर लें-  रोज सुबह खाली पेट इसे पीएं| इस से शरीर के टौक्सिंस निकल जाते हैं और फैट भी बर्न होता है| हर बार खाना खाने से पहले भी इस का सेवन कर सकती हैं. ऐसा करने से पाचन ठीक रहेगा और फैट जल्दी बर्न होगा| 

ग्रीन टी पीएं-  ग्रीन टी में ऐसे बहुत सारे अवयव होते हैं जो फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करते हैं| इस में मौजूद मुख्य तत्व ऐंटीऔक्सीडैंट होता है, जो मैटाबोलिज्म को तेज करता है|

 इसलिए दूध और चीनी वाली चाय के बजाय ग्रीन टी बेहतर विकल्प है|  यह न केवल सेहतमंद है, बल्कि वजन पर नियंत्रण रखने में भी मदद करती है|

भोजन के बाद तेज चलें-  खाना खाने के बाद 15 से 20 मिनट तेज चलें. इस से पेट की चरबी कम होगी| ऐसा जरूरत से ज्यादा न करें| बच्चे को स्ट्रौलर में लिटा कर सैर कर सकती हैं| यह व्यायाम शुरू करने का सब से अच्छा तरीका है|

Facebook Comments