पूर्वोत्तर रेलवे पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
गोरखपुर-पूर्वोत्तर रेलवे पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में 15 मई से 05 जून, 2026 तक चलाये जा रहे अभियान के नौवे दिन 23 मई, 2026 को मुख्यालय तथा मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कारखानों, डिपो, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में, लखनऊ मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान को सफल बनाने हेतु मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन पर स्काउट एंड गाइड द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर यात्रियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया तथा रेल यात्रियों एवं वेंडरो को एकल उपयोगी प्लास्टिक के थैले के उपयोग न करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले अथवा बायोडिग्रेडेबल कटलरी का उपयोग करने के फायदे बताए गये। इस दौरान गीला व सूखा कचड़े के पृथक्कीकरण व निपटान के बारे जानकारी दी गई| साथ ही यात्रियो व रेल कर्मचारियो को जलवायु परिवर्तन के प्रति सतत जीवनशैली एवं श्रेष्ठ प्रबंधन के बारे मे बताया गया तथा पर्यावरण संरक्षित करने के सन्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त प्रमुख स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।
वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर मंडल रेल प्रबन्धक/वाराणसी आशीष जैन के देखरेख में आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बलिया, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी,मऊ, प्रयागराज रामबाग, सीवान एवं सलेमपुर स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें प्रभात फेरी, पर्यावरण जागरूकता रैली, प्लास्टिक प्रदूषण की निगरानी एवं इसे कम करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन, पोस्टर और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना आदि सम्मिलित हैं।
इस दौरान स्टेशनों पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को बोतल क्रशर मशीन के उपयोग के बारे में बताया गया। स्टेशनों फुड स्टॉल की निगरानी के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया और यात्रियों को प्लास्टिक की दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। स्टेशनों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन उचित जगहों पर रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा रेलवे परिसर और उसके आस-पास प्लास्टिक एकत्र करने और उसे निस्तारित करने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।
इज्जतनगर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा की निगरानी में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम चलाये गये।
लालकुआं, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बरेली सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रूखाबाद एवं पीलीभीत स्टेशनों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं निरीक्षण अभियान चलाए गए, जिनमें रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं कैटरिंग विक्रेताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत् जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु जागरूक किया गया। स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों का विस्तृत निरीक्षण एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा मशीनों की कार्यशीलता, स्वच्छता एवं रख-रखाव की जांच कर संबंधित कर्मचारियों को नियमित संचालन एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।
इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर स्थित फूड स्टॉलों, कैटरिंग यूनिटों एवं रिफ्रेशमेंट रूमों का निरीक्षण कर सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन की जांच की गई। स्टेशनों पर जन सम्बोधन प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने हेतु जागरूक किया गया
Facebook Comments
