Thursday 26th of November 2026 10:16:33 PM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Feb 2026 8:15 PM |   163 views

परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज-सीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित; आरोपित बाबू निलंबित

देवरिया-कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर पर नामजद एफ आई आर संबंधित थाने में दर्ज कर ली गई है।
 
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता एसडीएम सदर /डीआईओएस की जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु आरोपित पटल सहायक संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है।
 
 
 
Facebook Comments