Saturday 23rd of May 2026 06:58:07 AM

Breaking News
  • वाराणसी में PWD का बड़ा एक्शन बल की तैनाती के बीच वक्फ सम्पति पर चला बुलडोज़र |
  • बॉर्डर पर भारत का बड़ा एक्शन देख बोला बांग्लादेश ,दुश्मनी नहीं दोस्ती |
  • कुशीनगर के मदरसे में मेड इन पाकिस्तान का पंखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Feb 2026 7:14 PM |   177 views

युवाओं के बिना राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता-डॉ . नन्दरतन

कुशीनगर – राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्र में परिवर्तन के अग्रदूत बन सकते हैं।आप लोगों की क्षमता और ताकत को देखते हुए ही कहा गया कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है।उपरोक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि कसया चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कही।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप लोग समाज में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाए।आप सभी ठान लें तो भारत विश्व का सबसे स्वच्छ देश बन सकता है।युवाओं के आत्मबल से बढ़कर कुछ भी नहीं है।बस आपको संकल्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

विदित हो कि एन एस एस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 के बीच श्री राम जानकी मठ कसया में आयोजित हो रहा है।

मुख्य वक्ता डॉ नन्द रतन महाथेरो ने कहा  कि युवाओं के बिना राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता।स्वच्छ भारत का सपना युवाओं के सहयोग से साकार होगा।

राष्ट्र की समस्याओं का हल इस देश के युवाओं की प्रज्ञा और मेहनत से ही साकार होगा। ऐसा कोई व्यक्ति इस संसार में नहीं है जिसको कोई रोग या शोक न हो लेकिन प्रकाशित वही होता है जो इन सब परेशानियों से परे जाकर अपनी मेहनत से प्रतिभा को निखरता है।युवा देश के भविष्य है अतः भविष्य राष्ट्र वैसा ही होगा जैसा हमारे युवा होंगे।

प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि युवा राष्ट्र की निधि है।आप सभी राष्ट्र को आगे ले जाएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता कर रहे बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने बताया कि हम सभी भारत माता की संताने हैं। जिस तरह हम सभी अपने माता पिता की सेवा करते हैं उसी तरह एन एस एस स्वयंसेवक अपने राष्ट्र की सेवा करते हैं।शिविर में सभी शिविरार्थी समाज और राष्ट्र के प्रति त्याग, समर्पण और सेवा की भावना सीखते हैं।आपने अपने जीवन के अनुभव से युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके ज्ञान को समृद्ध किया।

इस अवसर पर पूर्व स्वयंसेवक दिनेश तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने अनुभव को साझा किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया।डॉ पारस नाथ ने एन एस एस शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ जितेंद्र मिश्र ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अभिषेक कुमार ने किया। सुबह के समय स्वयंसेवकों द्वारा परिसर की साफ सफाई कर शिविर स्थल का पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ।

बौद्धिक सत्र के बाद स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक सत्र में भव्य प्रस्तुतियां दी।शिविर में कुल 150 विद्यार्थियों प्रतिभाग कर रहे हैं।

Facebook Comments