Friday 27th of November 2026 08:17:15 AM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jan 2020 7:51 PM |   3632 views

सूरज मेरा हो जायेगा

क्या खबर थी ये किसी को ,हादसा हो जायेगा 

पास वो होगा मेरे ,और जुदा हो जायेगा 

सजदे में सर झुक गया था ,जिसके मेरा उम्र भर 

क्या खबर थी वो किसी का ,ना खुदा हो जायेगा 

मुझको अपना कहने वाला , बदलेगा कुछ इस तरह 

शान शौकत पर रकीबो की  फ़िदा हो जायेगा

वो चुरा कर ले गया ,सारे दीये घर के मेरे 

बेखबर को क्या खबर सूरज मेरा हो जायेगा 

वो मेरी गजलों का एक दिन , करने सौदा आ गया 

मैंने कब सोचा था वो इतना बड़ा हो जायेगा 

मोम की तरह पिघल कर क्या मिला सागर तुम्हे 

तुमने सोचा  भी नही वो बेवफा हो जायेगा |

   ( डॉ नरेश सागर , हापुड़ ) 

Facebook Comments