Saturday 22nd of August 2026 10:20:20 PM

Breaking News
  • कैलिफ़ोर्निया स्टेट असेम्बली में 8 नवम्बर को दिवाली दिवस के रूप में मान्यता देने वाला प्रस्ताव पारित किया |
  • बीजेपी वंदेमातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी आन्दोलन चलाएगी|
  • पी एम पोषण रसोईयो को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री ,देंगे कैशलेश चिकित्सा कार्ड 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Feb 2026 7:55 PM |   185 views

शारीरिक, कमजोरी का सबसे बड़ा कारण खान-पान और स्वस्थ जीवन शैली का अभाव है-डॉ. एम.ए

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन के प्रथम सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. और उनकी टीम के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया| जिसमें छात्राओं के स्वस्थ जीवन शैली के विषय में विस्तार से बताया गया|

डॉ. एम.ए . अंसारी के द्वारा छात्राओं में कमजोरी,आंख की बीमारी, चक्कर,इत्यादि के लक्षण एवं उपाय के विषय में बताया गया | उन्होंने कहा कि आज की शारीरिक, कमजोरी का सबसे बड़ा कारण खान-पान और स्वस्थ जीवन शैली का अभाव है| भारत के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में समान रूप से खून की कमी पाई जाती है | इसका कारण उचित खान-पान और गरीबी है। हमें जागरूकता के माध्यम से दूर करना चाहिए | ग्रामीण इलाकों में न केवल 30 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जिनका जीवन शैली उन्नत है ,इसलिए हरी सब्जी और फल -फूल का सेवन करना चाहिए। शारीरिक व्यायाम और खेलकूद भी आवश्यक है। डॉ सरिता ने भी छात्राओं को उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्रदान की। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन की पूंजी है स्वस्थ जीवन शैली से ही जिंदगी संभव है। 
 
डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि कभी भी बिना कारण के दवाइयां का सेवन खतरनाक हो सकता है।
 
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो. हरीश कुमार ने किया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की जीवन सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा आधार सूचना का उत्तम प्रयोग है। किसी भी समस्या और घटना में हमें सरकार के द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ लेना चाहिए | घर का वातावरण ही सहज होना चाहिए जिससे बच्चे अपनी समस्या अपने माता-पिता से कर सके।
 
मझौली पुलिस चौकी के पुलिस अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मोबाइल का प्रयोग करना चाहिए लेकिन जरा संभल कर अनजाने काल और बेवजह के लिंक पर कभी भी ध्यान ना दे। जीवन को अपने बहुत संयमित बनाने की जरूरत है क्योंकि जब आवश्यकता है बढ़ती हैं तो गलत कार्य होते हैं। 
 
डॉ कमला यादव ने कहा कि साइबर सुरक्षा से अपने आप को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। 
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के के सभी प्राध्यापक कर्मचारी गण और छात्राएं उपस्थित रहे।
Facebook Comments