Thursday 8th of October 2026 04:54:08 PM

Breaking News
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के अगले प्रमुख |
  • पद्मश्री संत रमेश बाबा ब्रह्मलीन ,बरसाना के मान मंदिर में ली अंतिम सांस |
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Feb 2026 7:48 PM |   212 views

औंड़िहार-वाराणसी सिटी के मध्य तीसरी लाइन को स्वीकृति

गोरखपुर-रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्य योजना के तहत रू. 497.07 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर रेलवे के औंड़िहार-वाराणसी सिटी (31.36 किमी.) तीसरी लाइन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं गाजीपुर जनपद में अवस्थित है। परियोजना के अन्तर्गत कार्य आरम्भ होने पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

औंड़िहार-वाराणसी दोहरी लाइन खंड पर बड़ी संख्या में यात्री एवं माल गाड़ियों का संचलन किया जाता है। औंड़िहार एक प्रमुख जं. स्टेशन है, जहाँ से दरभंगा, रक्सौल, जयनगर, छपरा, गया, टाटानगर, कोलकाता, मऊ, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, दुर्ग, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, गुवाहाटी, नई दिल्ली आदि शहरों के लिये ट्रेनों का आवागमन होता है, जिसके कारण इस मार्ग पर तीसरी लाइन की माँग थी, जिसको पूरा करते हुये रेल मंत्रालय द्वारा औंड़िहार-वाराणसी सिटी के मध्य तीसरी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है। यहाँ मेमू शेड भी है।
 
इस तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के फलस्वरूप इस खंड की लाइन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे दोनों तरफ से अतिरिक्त यात्री गाड़ियों का संचलन हो सकेगा तथा प्रति वर्ष 1.99 मिलियन टन माल का अतिरिक्त ट्रैफिक मिलेगा, जिसके फलस्वरूप रेल राजस्व में वृद्धि होगी।
 
इस तीसरी लाइन का निर्माण हो जाने पर गाड़ियों के डिटेंशन को रोका जा सकेगा, जिससे रेल राजस्व की बचत हो सकेगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस खंड से पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत हेतु अतिरिक्त गाड़ियों का संचलन हो सकेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं गाजीपुर जनपदों के विकास में तेजी आयेगी।
Facebook Comments