यात्रीगण कृपया ध्यान दे
गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या-17, 163, 137 एवं 232 पर किये जा रहे इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में पूर्व में निरस्त की गई निम्नलिखित गाड़ियों के निरस्तीकरण अवधि को बढा दिया गया है।
निरस्तीकरण-
- काठगोदाम से 02 जून, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- जम्मूतवी से 31 मई, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- कानपुर सेंट्रल से 02 जून, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- काठगोदाम से 01 जून, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गाजीपुर सिटी से 29 मई, 2026 तक चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- श्री माता वैष्णों देवी कटरा से 28 मई, 2026 तक चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
Facebook Comments

