यात्री एवं माल यातायात तथा आय में वृद्धि पर समीक्षा बैठक
गोरखपुर: प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक की अध्यक्षता में यात्री एवं माल यातायात तथा आय में वृद्धि पर समीक्षा बैठक 28 जनवरी,2026 को वाणिज्य विभाग के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में तीनों मंडलो के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्यालय के वाणिज्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में ‘यात्री यातायात एवं आय में वृद्धि, मालभाड़ा यातायात में वृद्धि, मालगोदामों में सुधार एवं उन्नयन, एन.एफ.आर. पालिसी के अन्तर्गत स्थानीय व्यापारियों से समन्वय कर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत रेल राजस्व में वृद्धि‘ पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उन्होनें लखनऊ मण्डल एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक कार्यालय के टिकट चेकिंग संवर्ग के एक-एक कर्मचारी को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक पी.सी.जायसवाल ने रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट की सुलभ प्राप्ति हेतु रेल वन ऐप, ए.टी.वी.एम. की संख्या बढ़ाने तथा मोबाइल टिकटिंग मशीन का प्रावधान करने हेतु मण्डलों को निर्देशित किया। उन्होंने रेल मदद पर प्राप्त हुए परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु भी सभी वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धकों को निर्देश दिया। जायसवाल ने यात्रियों हेतु सभी स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक यात्री सुविधायें उपलब्ध कराने एवं दिव्यांगजनों के लिये निर्धारित सुविधायें तथा हेल्प बूथ स्थापित करने हेतु कार्य योजना बनाने पर बल दिया।
प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक ने बिना टिकट यात्रियों के रोकथाम हेतु नियमित रूप से बस रेड एवं गाड़ियों में सघन टिकट जांच करने हेतु मण्डलों को निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें विजय कुमार, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट मार्केटिंग अनिल कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट मार्केटिंग सुमित कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें आशीष कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक/इज्जतनगर संजीव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/लखनऊ आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक/वाराणसी शेख शमीउर्रहमान, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक/टिकट जांच पवन कुमार मिश्र, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक/सामान्य प्रशान्त कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/फ्रेट मार्केटिंग आलोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कोर्ट अमरेश्वर निधान त्रिपाठी, सचिव/प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक राजशेखर मिश्र, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कैटरिंग प्रशान्त मिश्र, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें शिवशंकर प्रसाद उपस्थित रहे।
बैठक के अन्त में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/यात्री सेवायें विजय कुमार ने सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Facebook Comments
