Saturday 11th of April 2026 02:15:29 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jan 2026 7:04 PM |   352 views

“बहु रुपिया”

बहुरुपियों के चाल से
  खुद को रखिये संभाल,
वरना एक दिन आएगा
   आप हो जाएंगे बेहाल ।
 
खुद के भीतर झांके नहीं
    औरों को दे उपदेश,
 ऐसे उपदेश को सुनो नहीं
  ये मचाए सिर्फ क्लेश ।
 
खुद कभी पुण्य किया नहीं
  औरों को पढ़ाए पाठ,
झूठी बातें घूम-घूम करे
   समझे इसी में ठाट ।
 
एक- दूजे को भड़काना
   करे ये घटिया काम,
जीवन में ऐसे मानव के
   आए ना कभी विश्राम ।
 
खुद सत्कर्म ना करे कभी
   औरों को दे झूठा ज्ञान,
ऐसे कपटी लोगों की बड़ी
   मीठी होती जुबान ।
 
ऐसे बहु रूपियों से दूर रहो
     करो ना इनका संग,
वरना फिर पछताओगे
  जब खुशियां होगी भंग ।
    
होती घर में इनकी पूछ नहीं
    इसीलिए रखे मन में भटकाव
अच्छे- सच्चे लोगों संग ये
   बेवजह करे टकराव ।
 
भिन्न- भिन्न ये रूप धरे
   भिन्न- भिन्न मानव देख,
क्षण भर में ये गढ़ लेते
  सुंदर झूठा आलेख ।
 
ऐसे बहुरुपियों से बचके रहो
     रहो ना इनके साथ
वरना एक दिन पछताओगे
   जब झुकेगा तेरा माथ ।
 
डॉ0 संजुला सिंह “संजू”
Facebook Comments