Wednesday 22nd of July 2026 08:53:34 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2025 7:55 PM |   182 views

मुसैला–भागलपुर मार्ग पर 31 दिसंबर को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

देवरिया-अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया जे.बी. सिंह ने बताया कि मुसैला से भागलपुर मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के तहत मार्ग के चैनेज 17.000 से 22.500 तक कार्य स्वीकृत है। उक्त कार्य की स्वीकृति शासनादेश दिनांक 21 जनवरी 2021 के माध्यम से प्राप्त है।
 
उन्होंने बताया कि मार्ग के चैनेज 17.000 से 22.500 (मुसैला से भागलपुर) के किमी 19.000, ग्राम देवसिया के पास ह्यूम पाइप कल्वर्ट निर्माण हेतु रोड कटिंग का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। इस कारण दिनांक 31 दिसंबर 2025 को उक्त मार्ग पर आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
 
यातायात की सुगमता को देखते हुए वाहनों के आवागमन के लिए रामजानकी मार्ग एवं सलेमपुर–भागलपुर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।
Facebook Comments