Tuesday 14th of July 2026 10:49:07 AM

Breaking News
  • नागरिकता निर्धारण की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए -सर्वोच्य न्यायालय|
  • भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से नेपाल जा जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार |
  • अयोध्या चंदा चोरी मामले में एस आई टी की जांच तेज , संतोष दूबे से एक घंटे तक हुई पूछताछ|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2025 7:15 PM |   183 views

अवैध कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर – जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी, संत कबीर नगर के नेतृत्व में थाना धनघटा की पुलिस टीम, प्रवर्तन टीम बस्ती एंव आबकारी टीम, संत कबीर नगर के द्वारा संयुक्त रूप से बिडहडघाट सरयू नदी के किनारे माझा क्षेत्र में दबिश दी गयी। 
 
दबिश के दौरान मौके पर लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट करते हुए 12 भट्ठियों को तोड़ा गया। उपरोक्त टीम द्वारा गुड्डू पुत्र सुखई, निवासी- सोनाडी, थाना धनघटा, संत कबीर नगर के कब्जे से 28 पौवा देशी मदिरा के टेट्रा, 07 बोतल विदेशी मदिरा एवं 05 बीयर बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध थाना धनघटा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
 
इस टीम का नेतृत्व संजय कुमार जिला आबकारी अधिकारी, संत कबीर नगर, धमेन्द्र नारायण, सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-1, बस्ती प्रभार एवं के0पी0 चौधरी, सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-2, बस्ती प्रभार, विजय आनन्द, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1 खलीलाबाद, बसंत प्रसाद, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2 मेंहदावल एवं राज किशोर, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3 धनघटा, संत कबीर नगर के साथ में थाना धनघटा पुलिस एवं समस्त आबकारी टीम दबिश में सम्मिलित/उपस्थित रहे।
Facebook Comments