Friday 23rd of October 2026 06:57:21 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Sep 2025 8:15 PM |   452 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुये 05325/05326 गोमती नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन गोमती नगर से 27 सितम्बर से 01 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 28 सितम्बर से 02 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05325 गोमती नगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 27 सितम्बर से 11 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को गोमती नगर से 00.15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 00.40 बजे, लखनऊ सिटी से 01.07 बजे, ऐशबाग से 01.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.55 बजे, उरई से 06.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 09.20 बजे, बीना से 12.35 बजे, रानी कमलापति से 15.25 बजे, इटारसी से 17.10 बजे, खंडवा से 19.43 बजे, भुसावल से 21.45 बजे, दूसरे दिन नासिक रोड से 01.15 बजे, इगतपुरी से 02.30 बजे तथा कल्याण से 04.03 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 05.50 बजे पहुँचेगी।
 
वापसी यात्रा में, 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितम्बर से 02 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07.55 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 08.35 बजे, इगतपुरी से 10.55 बजे, नासिक रोड से 11.27 बजे, भुसावल से 15.35 बजे, खंडवा से 18.25 बजे, इटारसी से 21.10 बजे, रानी कमलापति से 23.25 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 03.40 बजे, उरई से 04.52 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.50 बजे, ऐशबाग से 09.30 बजे, लखनऊ सिटी से 09.52 बजे तथा बादशाहनगर से 10.10 बजे छूटकर गोमती नगर 10.45 बजे पहुँचेगी। 
 
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Facebook Comments