Wednesday 15th of April 2026 02:54:11 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2019 8:26 PM |   686 views

देवरिया में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

देवरिया – समाजवादी पार्टी के लगभग 250 कार्यकर्ता सुबह 11 बजे दीवानी रोड स्थित कार्यालय  पर उपस्थित होकर , जुलुस की शक्ल में डी . एम्  कार्यालय की तरफ चल पड़े |

उनके हाथो में नारों वाली तख्तियां और झंडे भी थे |सभी लोगो को पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया गया |इस कारण कुछ लोग रस्ते में ही बैठ गये ,जिन्हें गिरफ्तार कर परिवहन निगम की बसों से पुलिस लाइन ले जाया गया | 

सभी गिरफ्तार लोगो को निजी मुचलके पर sdm देवरिया द्वारा अपराह्न 3बजे  छोड़ दिया गया |प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा |प्रशासन द्वारा कानून ब्यवस्था के दृष्टि गत स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है |

Facebook Comments