Friday 16th of January 2026 12:32:18 AM

Breaking News
  • मकर संक्रांति की शुभकामनाये |
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन का 141 वर्ष पूरा, मनाया गया स्थापना दिवस |
  • सुप्रीमकोर्ट- जांच एजेंसी के काम में दखल गंभीर मामला , ममता बनर्जी  सरकार और पुलिस को नोटिस 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jul 2025 5:57 PM |   240 views

सब कुछ मिल जाई त दुनियाँ में माई ना मिली

गोरखपुर- भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया “भाई” द्वारा “पूरब की सुरमई साँझ “ का आयोजन बशरतपुर स्थित होटल रंगरेजा में हुआ जिसमें लोक कलाकार पवन पंछी, वीर सेन सूफी , पिंटू प्रीतम एवं साक्षी श्रीवास्तव ने अपने पुरबिया तान से भोजपुरी माटी की सुगन्ध बिखेर दी । यह आयोजन “भाई” के प्रमुख अमेरिका में ए आई विशेषज्ञ अविनाश त्रिपाठी के माता  इंदु त्रिपाठी के 78 वें जन्मदिन पर आयोजित था ।

इस अवसर पर माँ की महत्ता बताते हुए भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने माँ को समर्पित गीत “माई के दूधवा नियर कौनो मिठाई ना मिली , सब कुछ मिल जाई त दुनिया में माई ना मिली गा कर सभी को भाव विभोर कर दिया ।

कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र पांडे एवं रीता श्रीवास्तव ने किया ।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ,पूर्व महापौर अंजु चौधरी , महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी , पुष्पदंत जैन , डॉ टी एम त्रिपाठी , प्रो अजय शुक्ला , त्रिभुवन त्रिपाठी , रूप कुमार बनर्जी,डॉ पल्लवी त्रिपाठी , बी पी त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Facebook Comments