Tuesday 13th of October 2026 06:25:21 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2019 7:31 PM |   870 views

रुसी को कैसे करे दूर

बालो में रुसी का होना एक आम बात है रुसी के कारण बाल रूखे हो जाते है और बेजान से लगने लगते है| सर्दियों में तो बालो में बहुत ही ज्यादा रुसी हो जाती है , और ये किसी को भी हो सकती है| जब रुसी के कारण बालो में रुखापन आ जाता है तो हमें बालो से सम्बंधित कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है|

रुसी से होने वाली समस्याएँ –

1-बालो का झडना

2- बालो का पतला होना

3- दो मुंह के बालो का हो जाना

4- सिर में खारिश होना

5- बालो का सफेद होना 

बालों से रूसी हटाने के उपाय-

दही-आधी कटोरी खट्टा दही ले ,और  इससे अपने बालो को धोने के एक घंटे पहले बालो में और बालो की जड़ो तक अच्छे से लगा ले| फिर इसे एक घंटे तक लगा रहने दे और फिर शैम्पू  से अच्छे से बालो को धो ले| इससे बालो की रुसी तो मिट ही जाएगी. साथ में बाल रेशमी भी हो जायेगे| इसका उपयोग हफ्ते में दो-तीन बार करे|

कपूर और नारियल का तेल- दो चम्मच नारियल का तेल ले उसमे आधी चम्मच कपूर का चूर्ण मिला ले| और फिर दोनों को आपस में अच्छे से मिक्स कर ले और एक लेप तैयार कर ले|फिर इस लेप को अपने बालो और जड़ो में अच्छे से लगा ले और एक घंटे तक लगा रहने दे फिर बालो को अच्छे से धो ले|

नींबू और सरसों का तेल-  

एक कफ में दो चम्मच सरसों का तेल लीजिये, और फिर इसमे एक चम्मच नींबू का रस मिला लें. फिर इन्हें मिक्स कर ले, और एक मिश्रण तैयार कर ले और ध्यान रखें| ये मिश्रण केवल बालों को धोने से आधे घंटे पहले ही उपयोग करे|  फिर बालो को धो ले इससे आपको रुसी से निजात मिल जाएगी और बालों को लम्बा करने में भी सहायता होगी|

Facebook Comments