Thursday 24th of September 2026 05:04:47 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2025 9:09 PM |   431 views

प्री-खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

कुशीनगर-विकसित कृषि संकल्प अभियान ‘के अन्तर्गत आज  कप्तानगंज खण्ड के तीन गाँव (भड़सठ खास, कारितीन, एवं अमदिहा) में कृषि विज्ञान केन्द्र, कुशीनगर एवं कृषि विभाग के अधिकारियो द्वारा प्री-खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन कर कृषि सम्बन्धित सरकारी योजनाओं एवं वैज्ञानिक नवाचारों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई गई। 
 
कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. अशोक राय ने धान की सीधी बुआई, ड्रम-सीडर से बुआई की जानकारी दी।
 
वैज्ञानिक रिद्धि वर्मा ने ‘कालानमक धान’ एवं मोटे अनाजो की खेती से आय दोगुनी करने के लिए किसानों को फ्रेन्साहित किया। कप्तानगंज में बाजारीकरण की सुविधा को देखते हुए, खाद्य प्रसंस्करण की ओर बढ़ने की जानकारी दी।
 
सब्जियों की कम उपलब्धता को देखते हुए, मशरूम की खेती’ करने का अनुरोध किया। कीट वैज्ञानिक डॉ रमेश के.बी. जी ने धान, गेंहू में घास, कीट एवं रोगों के निवारण के उपाय  बताएँ। किसानों को सरकारी योजनाएँ जैसे- पीएम – कुसुम, पी०एम. सम्मान निधि, पी.एम. फसल बीमा योजना आदि की पंजीकरण प्रक्रिया बताई गई।
 
वैज्ञानिकों ने उन्नत किस्मों, अधिक उपज की किस्मों द्वारा धान की खेती की जानकारी दी गई। किसानों को ड्रोन तकनीकी से कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को सब्जी की खेती से आय बढ़ाने के लिए कहा गया।
Facebook Comments