Saturday 24th of October 2026 02:06:21 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jun 2025 8:28 PM |   648 views

खेत तालाब योजना के लिए पंजीकरण करायें किसान -संतोष

देवरिया -भूमि संरक्षण अधिकारी देवरिया संतोष कुमार मौर्य  ने बताया कि किसानों को सिंचाई की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेत तालाब योजना है |
 
इस योजना के तहत किसान अब अपने खेतों में तालाब खुदवा सकते है।इसके लिए किसानों को
सरकार से 50 फीसद सब्सिडी मिलेगी। इसके तहत किसानों को 22.मीटर लम्बे, 20 मीटर चौडे
व तीन मीटर गहरे आकार के तालाब खुदवाने की कुल लागत 1,05,000 के सापेक्ष 50 फीसद
सब्सिडी की राशि 52,500 रूपये दो किस्तों में अनुदान के रूप में दीजायेगी।
 
इन तालाबों का उपयोग किसान मछली पालन व खेतों की सिंचाई के लिये कर सकते है। इससे न केवल जमीन का जल स्तर बढ़ेगा, बल्कि किसान की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त खेत तालाब पर वॉटर लिफ्टिंग डिवाईस (पम्प सेट) पर भी 50 प्रतिशत अधिकतम 15 हजार रूपये का अनुदान दियाजायेगा।
 
इस योजना का लाभ उठाने के लिये किसानों को कृषि विभाग की बेवसाईट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। खेत तालाब योजना के पंजीकरण को कृषि विभाग का पोर्टल 2 जून से प्रारम्भ होगा। उन्होंने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
 
 
 
 
 
Facebook Comments