Friday 24th of July 2026 06:07:43 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 May 2025 8:15 PM |   510 views

बेसिक शिक्षा में व्यापक हुए बदलाव: बृजराज सिंह यादव

देवरिया-बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समर कैंप में शनिवार को एस्पिरेशनल ब्लॉक गौरीबाजार के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्री बृजराज सिंह यादव शामिल हुए। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसोतिमा में चल रहे समर कैंप में योग, खेल और मिट्टी से लेकर कागज पर उकेरी गई कलाकृतियों को देख उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्रों ने योग प्रदर्शनी से लोगों को रोमांचित कर दिया।
 
समरकैंप की शुरुआत राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त बृजराज सिंह यादव, पीडी अनिल कुमार और बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
 
समरकैंप के शुरुआत में छात्रों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने सराहना की। कक्षाओं में मिट्टी कला की मनोहारी प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कागज पर विभिन्न प्रकार के उकेरी गई कलाकृतियों के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। खेल मैदान पर अधिकारियों ने छात्रों ने  क्रिकेट का लुत्फ उठाया। छात्राओं ने अतिथियों को हाथों पर मेंहदी रखा कर दिखाया।    
 
मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक पैमाने पर सुधार हुआ है। भौतिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता का असर धरातल पर दिख रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बेसिक स्कूलों से निकले छात्रों की दमदार उपस्थिति प्रमाणित कर रहा है। उन्होंने छात्रों के द्वारा प्रस्तुत खेल और मंचन की सराहना की।
 
इस अवसर पर बीईओ विनयशील मिश्र, डीसी ज्ञानेन्द्र सिंह, अंकित मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, भीम प्रजापति, रामबहादुर सिंह, संजय सिंह, वंदना सिंह, नसीब अली आदि मौजूद रहे।
Facebook Comments