Saturday 24th of October 2026 02:36:41 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 May 2025 7:36 PM |   395 views

बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर रु 1.15 लाख की औषधियाँ की गई सीज

गोण्डा-शासन एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद गोण्डा में नकली औषधियों के कारोबार के रोकथाम हेतु निरन्तर कार्यवाही किये जाने एवं सहायक आयुक्त औषधि देवीपाटन मंडल के निर्देशन में गठित टीम में शामिल जिला औषधि निरीक्षक रज़िया बानो जनपद गोण्डा एवं औषधि निरीक्षक श्री आलोक कुमार त्रिवेदी जनपद बलरामपुर द्वारा गोपनीय सूचना/ शिकायत के आधार पर संयुक्त रूप से दो अवैध मेडिकल स्टोर नियर सीएचसी बभनजोत बुक्कनपुर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा पर कार्यवाही की गई। 
 
अवैध मेडिकल का संचालन अवध मेडिकल स्टोर के नाम से संचालन आदित्य कुमार पांडेय पुत्र अवध राज पांडेय निवासी ग्राम सूतिया थाना खोड़ारे द्वारा किया जा रहा था। 
 
इस अवैध मेडिकल स्टोर से लगभग 57928 रुपए की औषधियों को नियमानुसार सीज किया गया, एवं दूसरी अवैध मेडिकल स्टोर बिना नाम से संचालन मोहम्मद शकील नूर मोहम्मद चौधरी निवासी ग्राम बुक्कनपुर, तहसील मनकापुर, थाना छपिया जिला गोण्डा द्वारा किया का रहा था।
 
इस अवैध मेडिकल स्टोर से लगभग 57525 रुपए की औषधियों को नियमानुसार सीज किया गया , तथा कुल 115000 रूपए की औषधियां सीज की गई औषधियों मे से संदेह के आधार पर 4 नमूनों को नियमानुसार संग्रहित करके जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त विवेचना पूर्ण कर सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
Facebook Comments