Monday 7th of September 2026 06:07:15 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 May 2025 8:07 PM |   602 views

महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर कार्यशाला सम्पन्न हुई

लखनऊ: उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला अपराधों के निस्तारण में पुलिस विभाग की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन आयोग के सभागार में किया गया।  

कार्यशाला का शुभारम्भ उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा      उपाध्यक्ष अपर्णा यादव व चारू चौधरी के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया।

बैठक का शुभारम्भ पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन करते हुये किया गया। रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गये सामाजिक सुधार सम्बन्धी कार्यों यथा सती प्रथा का विरोध, शिक्षा का प्रसार इत्यादि की जानकारी दी गयी।  

इसके उपरांत प्रथम सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार यादव द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों, उनसे सुरक्षा तथा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

विशेष रूप से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीडन, बाल शोषण, 1090 की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क, एसिड अटैक, पिंक बूथ, आशा ज्योति केन्द्र, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

द्वितीय सत्र में विभिन्न जनपदों में सदस्यों द्वारा विगत माह में की गयी महिला जनसुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी तथा आगामी माह में जनसुनवाई एवं आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी।

सदस्य सचिव  सुधा वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान,  उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारू चौधरी तथा मा. सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता,  अनुपमा सिंह लोधी,  सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिन्द, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, प्रतिभा कुशवाहा, रेनू गौड, मनीषा अहलावत, सपना कश्यप, संगीता जैन, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध रूकमणी वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय नोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे। 

Facebook Comments