Sunday 6th of September 2026 01:58:42 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 May 2025 6:59 PM |   475 views

मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियन्त्रण हेतु अभियान चलाया गया

देवरिया -आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य), द्वितीय, देवरिया के निर्देशानुसार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा ग्रीष्म ऋतु में होने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से एक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
 
यह अभियान विशेष रूप से आइसक्रीम और आइसकैंडी जैसे उत्पादों की गुणवत्ता जांचने हेतु  देवरिया नगरपालिका क्षेत्र में संचालित किया गया।
 
अभियान के दौरान कसया रोड स्थित एक आइसकैंडी निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों राम यादव,  मानवेंद्र कुमार तथा नेहा त्रिपाठी द्वारा आइसक्रीम एवं आइसकैंडी के तीन नमूने संग्रहित किए गए।
 
इसी क्रम में देवरिया खास स्थित एक अन्य निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र एवं  घनश्याम वर्मा द्वारा दो और नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पाँच नमूने संग्रहित किए गए।
 
जनपद में मिलावटी एवं निम्न गुणवत्ता वाली आइसकैंडी और आइसक्रीम के निर्माण एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक कुल नौ नमूने एकत्र किए जा चुके हैं।
 
इन नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Facebook Comments