Thursday 15th of October 2026 08:14:19 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2025 6:40 PM |   459 views

भीषण अग्निकांड में दस घर जले,लाखों का सामान स्वाहा

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र अन्तर्गत जमुनही हरदीपट्टो गाँव के मजरे बाबू पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग ने जमकर तांडव किया,जिसमें गाँव के दस मकान धू-धूकर जल गये। इस भीषण अग्निकांड में दस घरों की वलाखों की गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई।

देखते ही देखते करीब एक दर्जन परिवार बेघर हो गए हैं।प्रधान पति मंशाराम मिश्र ने बताया कि शनिवार शाम को बाबू पुरवा गांव के एक घर में आग लग गई और यह तेजी से आस-पास के घरों में फैल गई।सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की मदद से समय पर लोगों को निकालने से लोगों की जान बच गई, लेकिन आग में कई घर जलकर खाक हो गए|

जानकारी के अनुसार, आग बुझाने का अभियान रात में कई घंटों तक चला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Facebook Comments