Thursday 15th of October 2026 09:02:34 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 2025 6:51 PM |   651 views

वायुसेना प्रमुख ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 21 मार्च 2025 को वायुसेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय वायुसेना के उन मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिन्होंने सेना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

समारोह में सेना/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले कुल 40 खिलाड़ियों और 11 अग्निवीर वायु (खेल) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंतर सेना/राष्ट्रीय चैंपियनशिप/खेलों में विजेता के रूप में भारतीय वायुसेना की सात टीमों को भी इस समारोह में सम्मानित किया गया।

वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वायुसेना खेल बुलेटिन 2024 का भी अनावरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायुसेना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और भारतीय वायुसेना में प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने उपलब्धि हासिल करने वालों खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भारतीय वायुसेना के मूल्यों को बनाए रखते हुए दृढ़ता और निरंतरता के स्तर को बनाए रखने तथा खेलों को बढ़ावा देने की सलाह दी।

Facebook Comments