Tuesday 13th of October 2026 01:01:33 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Jan 2025 5:03 PM |   484 views

अदरक को केमिकल से धोने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने किए नमूने संग्रहित

देवरिया- सहायक आयुक्त, जनपद देवरिया ने बताया कि जनपद देवरिया में खाद्य पदार्थ अदरक को केमिकल द्वारा धोए जाने की शिकायत की जांच के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवीन सब्जी मंडी, देवरिया में स्थित चार सब्जी व्यापारियों से अदरक के चार सर्विलेंस नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान परिसर में कहीं भी केमिकल का कोई प्रमाण नहीं पाया गया। इस कार्रवाई के दौरान मंडी सचिव, देवरिया भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments