Sunday 30th of August 2026 05:12:29 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Aug 2024 5:19 PM |   489 views

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के जनपद इकाई कुशीनगर के गठन के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -कसया मे भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के जनपद इकाई कुशीनगर के गठन के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोशिएसन उतर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेन्द्र सिंह ने किया। 
 
मंच के अध्यक्ष नरसिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि अपनी मातृभाषा भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए जन जन को जागरूक करना है कि जन गणना के समय मातृभाषा के कालम मे भोजपुरी लिखें। ऐसा नहीं करने से हम लोग सरकारी रिकार्ड मे पीछे रह जाते है।
 
महामंत्री रमेश तिवारी ने कहा कि भोजपुरी स्वतन्त्र पूर्ण और समृद्ध भाषा है। हमे इसको और सशक्त, सबल तथा परिष्कृत करने की आवश्यकता है। इस काम के लिए हमे एकजुट होना जरूरी है।
 
बैठक मे उपस्थित देवरिया जिले के अध्यक्ष डाँ अनूप सिंह ने संगठन के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
 
केन्द्रीय समिति के उपाध्यक्ष डाँ विनोद सिंह और डाँ रीतेश सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि हमको अपनी मातृभाषा भोजपुरी और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करना होगा।
 
नव निर्वाचित पदाधिका रियो ने अपने संबोधन मे लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए तन मन धन से इस पुनीत काम मे सहयोग करने का आआश्वासन दिया। मनोयोग से इस कार्य मे लगने का संकल्प लिया। 
 
सर्व सम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियो का चयन किया गया-
             
     मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य
1- संजय जायसवाल
2- शंभू राय
3- संजीव राव
4- राकेश सिंह
2-संरक्षक प्रहलाद केशरी
3,अध्यक्ष  अनिल सिंह
4-उपाध्यक्ष  सुशांत राव
5-जिला मंत्री  माया शंकर त्रि गुणायत
6-संगठन मंत्री  धीरेन्दर त्रिपाठी
7-कोषाध्यक्ष  कन्हैया 
8-संयुक्त मंत्री डाँ संदीप पाण्डेय
9-मिडीया प्रभारी  धीरेन्द्र प्रताप राव
      कार्य कारिणी सदस्य
1- धंनजय प्रताप राय
2- कृष्ण मुरारी धर द्विवेदी
3 -अमित कुमार वर्मा 
4- शैलेन्द्रसिंह
5- श्याम बिहारी जायसवाल
6- सामन्त जायसवाल
7- प्रदीप सिंह
8- उदय नारायण सिंह
 
गोष्ठी के अध्यक्ष ने अंत मे अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगों का आभार तथा धन्यबाद दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभ कामना दिया। अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे कहा कि विशाल क्षेत्र के जनगण की भाषा को दुनिया मे सम्मान मिला है। पर आश्चर्य इस बात का है कि अपने देश के संविधान में जगह नहीं मिला है। इसके लिए हम सब को सारे भेद भाव भूलाकर एक जुट होने की जरूरत है। 
Facebook Comments