Thursday 15th of October 2026 09:02:50 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2024 6:02 PM |   608 views

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक सम्पन्न

देवरिया-आज अपरान्ह 01.30 बजे नगर पालिका परिषद, देवरिया के बापू भवन स्थित पं0 दीन दयाल उपाध्याय सभागार में उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद, देवरिया इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संघ के मांग पत्र पर विस्तृत रूप से विचार- परामर्श व प्रदेश स्तर पर अपनी मांगों के समर्थन में और ज्यादा मुखर होने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

प्रदेश के प्रांतीय उपाध्याक्ष गोरखपुर मण्डल राम प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूती से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है।

आज प्रदेश के समस्त नगर निगमों / नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी आठ घण्टे के बजाय 12 से 14 घण्टे की नौकरी कर रहें है फिर भी सरकार हमारी न्यायसंगत मांगो की उपेक्षा कर रही है। यह स्थिति अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के जनपद इकाई के महामंत्री  मनोज कुमार ने कहा कि पेंशन बुढापे की लाठी है। उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ व माध्यमिक शिक्षक संघ की भाति हमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश स्तर पर एक जूट होकर हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहिए।

उन्होनें कहा कि जनपद देवरिया की दो नगर पालिकाओं सहित नगर पंचायतों के कर्मचारियों द्वारा एक लाख लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। जब सांसदों व विधायकों की पेंशन जारी रह सकती है तो अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्यों नही? आऊटसोर्सिंग कर्मियों के सम्मानजनक पारिश्रमिक के भुगतान के साथ-साथ उनकी सेवाओं के नियमितिकरण की कार्यवाही की
जाए।

बैठक में स्थानीय निकाय के प्रांतीय उपाध्यक्ष वाराणसी मण्डल अखिलेश सिंह प्रदेश कार्यकारणी सदस्य  राजेश श्रीवास्तव,  शक्ति प्रकाश मिश्रा, गौरी शंकर मिश्रा व जनपद इकाई के संरक्षक कमलेश्वर सिंह के साथ-साथ  सुबाष यादव,  सत्येन्द्र कुमार सिंह,  वीरेन्द्र,  उमेश व  सुनील आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Facebook Comments