Saturday 19th of September 2026 08:24:17 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Aug 2024 7:06 PM |   718 views

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

गोरखपुर -आज मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार “काकोरी ट्रेन एक्शन”  के 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ”काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह” का सकुशल आयोजन कर संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों के आयोजन के साथ :वीर शहीदों को नमन करने” के क्रम में  “26वीं वाहिनी पीएसी” गोरखपुर में वाहिनी ब्रास बैंड द्वारा शहीदों की याद में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कैप्टन रामसिंह द्वारा बनाये गये राष्ट्र धुनों का वादन किया गया|
 
संपूर्ण वाहिनी परिसर में वृहद् स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया, उसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक-एक पेड़ लगाये गये तत्पश्चात् वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों  को “ काकोरी एक्शन पर बनी लघु फ़िल्म” दिखाया गया। 
 
 इस अवसर पर सहायक सेनानायक  संजय सिंह,शिविरपाल  लूदर सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक  धर्मेन्द्र सिंह, सहायक शिविरपाल  कमलेश गुप्ता सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments