Monday 13th of January 2025 02:57:31 AM

Breaking News
  • तेज हवाओं की चेतावनी जारी , लॉस angilsमें और बिगड़ सकते हैं हालात |
  • कांग्रेस ने तीसरी गारंटी का किया ऐलान ,युवा उड़ान योजना के जरिए दिल्ली के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही पार्टी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Aug 2024 7:06 PM |   252 views

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया

गोरखपुर -आज मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार “काकोरी ट्रेन एक्शन”  के 100वीं वर्षगाँठ के अवसर पर ”काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह” का सकुशल आयोजन कर संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों के आयोजन के साथ :वीर शहीदों को नमन करने” के क्रम में  “26वीं वाहिनी पीएसी” गोरखपुर में वाहिनी ब्रास बैंड द्वारा शहीदों की याद में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत कैप्टन रामसिंह द्वारा बनाये गये राष्ट्र धुनों का वादन किया गया|
 
संपूर्ण वाहिनी परिसर में वृहद् स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया, उसके बाद अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एक-एक पेड़ लगाये गये तत्पश्चात् वाहिनी में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों  को “ काकोरी एक्शन पर बनी लघु फ़िल्म” दिखाया गया। 
 
 इस अवसर पर सहायक सेनानायक  संजय सिंह,शिविरपाल  लूदर सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक  धर्मेन्द्र सिंह, सहायक शिविरपाल  कमलेश गुप्ता सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments