Thursday 15th of October 2026 07:15:17 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jul 2024 4:09 PM |   471 views

बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का नंबर जारी

देवरिया- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ जैसी किसी भी तरह की स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
 
बाढ़ से जुड़ी किसी भी तरह की स्थिति की जानकारी कंट्रोल रूम नंबर 05568-225351, 05568-222261, 05568-223331 अथवा 1077 टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती है, जो 24×7 घंटे क्रियाशील है। बरसात के मौसम के कारण किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।
 
अपर जिलाधिकारी ने जलभराव के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए तहसीलवार स्थापित बाढ़ राहत शिविर, बाढ़ चौकियों, नाविकों गोताखोरों के विवरण में बताया है कि तहसील देवरिया सदर में 15, सलेमपुर में 19, बरहज में 24, रुद्रपुर में 14 तथा तहसील भाटपाररानी में 13 राहत शिविर स्थापित है। सदर में 15, सलेमपुर में 12,  बरहज में 11, रुद्रपुर में 14 तथा तहसील भाटपाररानी में 13 बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है।
 
बडी नाव 03 सदर, 05 सलेमपुर एवं 01 तहसील रुद्रपुर के लिये चिन्हित है। 09 सलेमपुर, 90 बरहज, 03 रुद्रपुर तथा 10 भाटपाररानी तहसील हेतु मझौली नाव चिन्हित हैं। छोटी नाव 25 सदर, 27 सलेमपुर, 21 बरहज, 23 रुद्रपुर एवं 19 तहसील भाटपाररानी के लिए चिन्हित है। इस प्रकार जनपद में राहत शिविरों की संख्या 85, बाढ़ चौकियों की संख्या 65, बडी नावों की संख्या 09, मझौली नावों की संख्या 112 तथा छोटी नावों की संख्या 115 है।
 
नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 के अन्तर्गत तहसील रुद्रपुर में 06 एवं बरहज में 09 गोताखोरों की सेफ्टी किट उपलब्ध कराई गई है। तहसील सदर के लिए 52, सलेमपुर के लिए 07, भाटपाररानी के लिए 21, रुद्रपुर के लिए 23 एवं तहसील बरहज हेतु 97 नाविकों की सेफ्टी किट उपलब्ध कराई गई है। नाविकों की सेफ्टी किट सामाग्री में लाइफ जैकेट, लाइफ ब्वॉय, पतवार लम्बा बांस(18 फिट), रस्सी, टार्च एवं प्राथमिक चिकित्सा किट शामिल है। 
Facebook Comments