Thursday 8th of October 2026 11:39:36 AM

Breaking News
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के अगले प्रमुख |
  • पद्मश्री संत रमेश बाबा ब्रह्मलीन ,बरसाना के मान मंदिर में ली अंतिम सांस |
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jul 2024 6:31 PM |   745 views

मोबाइल, टीवी, फ्रिज इलेक्ट्रानिक सामानों पर टैक्स दरें कम करने पर विचार

नई दिल्ली- अगर आप अपने लिए घर के लिए स्मार्टटीवी, फ्रिज, एसी समेत दूसरे होम एप्लायंसेस खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है. दरअसल, अब टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए धांसू प्लान बनाया है।

वित्त मंत्रालय प्राप्त जानकारी के अनुसार ळैज् कॉउंसिल ने घरेलू उत्पादों और मोबाइल फोन के लिए टैक्स की दरें कम करने का फैसला किया है। इससे मोबाइल, टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान खरीदने पर लोगों को महंगाई से राहत मिलने की उम्ममीद है। क्या आप भी अपने-अपनों के लिए स्मार्टफोन या स्मार्टटीवी, फ्रिज, ए.सी. समेत दूसरे घरेलू सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छी खबर है।

ज्ञात हो कि न्यू इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम के तौर पर जीएसटी ने बीते सोमवार को अपने सात साल पूरे किए हैं। जीएसटी में लगभग 17 स्थानीय कर एवं उपकर शामिल किए गए और इसे एक जुलाई, 2017 को लागू किया गया था। सातवें जीएसटी दिवस का विषय ‘सशक्त व्यापार, समग्र विकास’ है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू सामानों पर टैक्स की दरें कम होने से घरेलू उपकरणों और मोबाइल फोन पर कम जीएसटी के माध्यम से हर घर को खुशी और राहत मिलेगी।

 
 
 
Facebook Comments