Saturday 20th of June 2026 11:16:36 PM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Mar 2026 7:13 PM |   91 views

बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति संचालित ईंट भट्ठा बंद कराया गया

कुशीनगर-खनन  अधिकारी, के निर्देशन में जिलाधिकारी के आदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (मुख्यालय) के बंदी आदेश के अनुपालन में आज जिला प्रशासन, खनन विभाग, अग्निशमन विभाग एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पुरन्दरपुर, पोस्ट महुअवा कारखाना, थाना तुर्कपट्टी, तहसील कसया स्थित मेसर्स जय बाला जी ईंट उद्योग (जय महावीर ईंट उद्योग) का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान ईंट भट्ठा संचालित पाया गया, जबकि संबंधित भट्ठा द्वारा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्थापनार्थ एवं संचालनार्थ सहमति (जल/वायु) प्राप्त नहीं की गई थी।
 
संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.03.2026 को उक्त ईंट भट्ठे का संचालन पुनः बंद कराया गया। मौके पर उपस्थित भट्ठा प्रतिनिधि राजन सिंह को निर्देशित किया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक सहमति (जल/वायु) प्राप्त किए बिना भट्ठे का संचालन न किया जाए।
 
खान अधिकारी,द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित खनन एवं ईंट भट्ठों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Facebook Comments