Tuesday 13th of October 2026 03:07:12 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jul 2024 6:11 PM |   636 views

13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का अयोजन

कुशीनगर- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर  शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा आज बताया गया कि  13 जुलाई 2024 को दीवानी न्यायालय कुशीनगर व वाह्य न्यायालय कसया के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 
 
त्रिपाठी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित किया जाना है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, चेक बाउन्स से सम्बन्धित बाद, उत्तराधिकार वाद, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित वाद, बैंक से सम्बन्धित वाद, बिजली से सम्बन्धित वाद, बी०एस०एन०एल० बिल से सम्बन्धित वाद, छोटे-मोटे आपराधिक वाद व अन्य कई तरह के वादों का निस्तारण किया जाता है। 
 
उन्होंने समस्त जनपदवासियों  को अवगत कराया  है कि वे दिनांक 13.07.2024 से पहले सम्बन्धित कोर्ट में जाकर अपने मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।
Facebook Comments