Wednesday 4th of November 2026 04:28:28 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Apr 2024 6:54 PM |   787 views

बालू से लदे दो ट्रक पकड़े गए, 69 हजार का लगाया जुर्माना

 
 
गोंडा -जनपद के खनन विभाग द्वारा बालू से लदे दो ट्रकों को पकड़ा गया। स्वीकृत क्षमता से अधिक बालू का परिवहन करने की पुष्टि होने पर करीब 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खनन  अधिकारी अभय रंजन ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे गोण्डा-लखनऊ रोड पर जनपद बाराबंकी से आते हुए दो ट्रकों को रोका गया। 
 
ट्रकों में बालू मिली। पड़ताल के दौरान पता चला कि यह बालू जनपद बाराबंकी में घाघरा नदी तल में स्वीकृत पट्टे से लाई गई है। हालांकि, जांच में ट्रक संख्या यूपी77टी9812 में बिना अभिवहन पास के ही बालू का परिवहन किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं, दूसरे ट्रक निर्धारित मात्रा से अधिक साधारण बालू का लोड पाया गया। दोनों वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। खान अधिकारी ने बताया कि वाहन स्वामी तिलकराम ने पहले ट्रक के लिए 36,700 रुपये और दूसरे ट्रक के लिए 32,410 रुपये का जुर्माना जमा भी करा दिया है।
Facebook Comments