Wednesday 4th of November 2026 04:51:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Apr 2024 6:34 PM |   864 views

सरदार दलीप सिंह मजीठिया अब नहीं रहे

कुशीनगर – बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सरदार दलीप सिंह मजीठिया का बीती रात 12 बजकर 30 मिनट पर 104 वर्ष की आयु में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

सेना से सेवानिवृत्ति के पश्चात वर्ष 1947 में आपने पूर्वांचल के इस पिछड़े क्षेत्र में गोरखपुर को आपनी कर्मभूमि बनाया और सरदार नगर जैसे औद्योगिक क्षेत्र का विकास कर यहां के लोगो रोजगार के साथ साथ विकास की सौगात दी।द्वितीय विश्व युद्ध में  स्क्वाड्रन लीडर के रूप में आपने वर्मा के मोर्चे पर युद्धभूमि में अपनी सेवाएं दी।

शिक्षा की दृष्टि से अत्यंत पिछड़े इस क्षेत्र में शिक्षा के विकास हेतु आपने बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर,बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज गोरखपुर जैसी संस्थाओं की स्थापना कर अथवा इनकी स्थापना में अमूल्य योगदान देकर इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया।

अभी आपने अपना 103 जन्मदिन नैनीताल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया था। द्वितीय विश्व युद्ध में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में भाग ले चुके और 100 वर्ष से अधिक की आयु पूरी कर चुके सैनिक के रूप में भारत सरकार ने भी आपका सम्मान किया था। 

Facebook Comments