Thursday 26th of November 2026 09:04:16 PM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2024 5:37 PM |   688 views

सनातन पांडे के साथ हजारों की संख्या मैं सामाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता मुख्तार अंसारी को कंधा देने पहुंचे

गाजीपुर:- पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात मौत हो गई। गुरुवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन उसे मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। मुख्तार अंसारी की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई।

5 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार का पोस्टमार्टम किया और 2 रिजर्व में मौजूद रहे। एक PGI के डॉक्टर, 3 जिला अस्पताल के डॉक्टर, एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने मुख्तार की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया| मुख्तार अंसारी के जनाजे में भारी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा नजर आया| आप को बता दे मुख्तार अंसारी के जनाजे में लगभग 50000 के आस पास लोग पहुंचे है।

सामाजवादी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सनातन पांडे के साथ हजारों की संख्या में सामाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता  भी मुख्तार अंसारी को कंधा देने पहुंचेl मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही गाजीपुर जिले में चप्पे- चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Facebook Comments