Wednesday 4th of November 2026 01:12:51 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Mar 2024 5:37 PM |   518 views

राजस्थान में कांग्रेस ने हर सीट पर उम्मीदवार बदला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. कल दूसरे चरण की अधिसूचना जारी हो जाएगी| राजस्थान में दोनों ही पार्टियों ने अब तक 24-24 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं| कांग्रेस ने बांसवाड़ा और भाजपा ने भीलवाड़ा सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है| दोनों ही पार्टियों ने इस बार बड़े प्रयोग किए हैं|

कांग्रेस ने सभी तो भाजपा ने 13 नए चेहरे उतारे

इस चुनाव में कांग्रेस ने 2019 के मुकाबले सभी सीटों पर नए उम्मीदवारों को जगह दी है. एकमात्र वैभव गहलोत ऐसे उम्मीदवार हैं, जिन्हें पार्टी ने 2019 में टिकट दिया था और 2024 में भी उम्मीदवार बनाया है| हालांकि उनकी सीट बदल दी गई है| पिछली बार वे जोधपुर से उम्मीदवार थे. इस बार जालोर से हाथ आजमा रहे हैं| वहीं भाजपा ने 13 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है| पार्टी ने 10 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए|

जिन सांसदों के टिकट काटे गए, उनमें जयपुर से रामचरण बोहरा, बांसवाड़ा से कनकमल कटारा, भरतपुर की रंजीता कोली, चूरू से राहुल कस्वां, जालोर से देवजी पटेल, उदयपुर से अर्जुनलाल मीणा, झुंझुनूं से नरेंद्र खीचड़, गंगानगर से निहालचंद मेघवाल, धौलपुर-करौली से मनोज राजौरिया, दौसा से जसकौर मीणा का नाम शामिल हैदिया-बालकनाथ की जगह इन्हें मिला मौका |

तीन सांसद विधायक का चुनाव लड़े थे| इन सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है| राजसमंद से पिछली बार दिया कुमारी मैदान में थीं| यहां पार्टी ने महिमा विश्वराज को उम्मीदवार बनाया है| अलवर से बाबा बालकनाथ की जगह भूपेंद्र यादव और जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन राठौड़ की जगह राव राजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है|

महिला-मुस्लिम-ब्राह्मण को कांग्रेस ने किया निराश

कांग्रेस ने इस बार पूरे राज्य में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया| पार्टी ने एक ब्राह्मण उम्मीदवार सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन जयपुर डायलॉग से जुड़े होने के विवाद के बाद पार्टी ने यहां अपना उम्मीदवार बदल दिया| वहीं पिछली बार पार्टी ने 4 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन इस बार सिर्फ 3 महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है| वहीं भाजपा ने पिछली बार 3 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था, लेकिन पार्टी ने इस बार 5 महिला उम्मीदवार पर भरोसा जताया है|

Facebook Comments