Sunday 20th of September 2026 09:56:10 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Feb 2024 5:18 PM |   535 views

महंगा हुआ लहसुन तो किसानों ने खेतों में लगाए कैमरे, घर से भी रख रहे अपनी फसल पर नजर

भोपाल- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लहसुन उत्पादक किसान बेहद खुश हैं, क्योंकि किसानों का लहसुन खेतों से ही 300 रुपए केलो के हिसाब से जगह पर ही थोक व्यापारी खरीद रहे हैं। और रही लहसुन बाजार में 400 रुपए किलो बाजार में बिक रहा है। इस बार किसानों को लहसुन से करोड़ो रुपए का फायदा हो रहा है। बौंकाने वाली बात यह है कि लहसुन की फसल की देखरेख के लिए खेतो में किसानों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं।

नजर रखी जा रही है कि लहसुन की कोई चोरी तो नहीं कर रहा। जिले के सांवरी गांव रोनार निवासी युवा किसान राहुल देशमुख आधुनिक खेती करते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खेती कर करोड़ों रुपए का मुनाफा रुमाया है। उन्होंने पहली बार अपने खेतों में लहसुन लगाया है और उसकी देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखता किसान

युवा किसान राहुल का का कहना है कि सीरीटीवी के मध्यन से मजदूर काम करते दिखाई देते है। लहसुन महंगा है। चोरी का डर है, इसलिए भी कैमरे लगाए गए है। उन्होंने बताया कि अजकल तो सोलर वाला कैमरा आ गया है। इसने बिजली की भी जरूरत नहीं होती। किसन राहुल ने बताया, मेरे खेत में पहले मैंने चोरी भी हुई थी, उसके बद कैमरे लगाए गए। 13 एकड़ में लहसुन की फसल लगई। फायदा 1 करेड़ से ऊपर है और 25 लाख रुपए की लगत लगी है। लहसुन बिकने के लिए हैदराबाद जा रहा है।

Facebook Comments